तुझमें रब को पाया
किसी ने पत्थर पूजे, किसी ने दीप जलाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
किसी ने पढ़ीं पोथियाँ, किसी ने ज्ञान सुनाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
कोई हज को निकला, कोई काशी में नहाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
किसी ने बांधी हैं मन्नतें, किसी ने पीर मनाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
किसी ने शब्द साधे, किसी ने मौन अपनाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
कोई रब को ही झुठलाए, किसी ने तर्क लड़ाया,
हमने तेरा नाम लिया, तुझमें रब को पाया।
❧
Comments (0)
Join the conversation to share your thoughts.
Log in to comment