← Back to Akbar Allahabadi

आह जो दिल से निकाली जाएगी

By Akbar Allahabadi

आह जो दिल से निकाली जाएगी क्या समझते हो कि ख़ाली जाएगी इस नज़ाकत पर ये शमशीर-ए-जफ़ा आप से क्यूँकर सँभाली जाएगी क्या ग़म-ए-दुनिया का डर मुझ रिंद को और इक बोतल चढ़ा ली जाएगी शैख़ की दावत में मय का काम क्या एहतियातन कुछ मँगा ली जाएगी याद-ए-अबरू में है 'अकबर' महव यूँ कब तिरी ये कज-ख़याली जाएगी

← हंगामा है क्यूँ बरपा थोड़ी सी जो पी ली है
More Poetry

Read Gourav's Original Works